चक्रधरपुर, अप्रैल 16 -- चक्रधरपुर। बुधवार शाम करीब 7:00 बजे चक्रधरपुर - चाईबासा मुख्य मार्ग पोटका मस्जिद के पास तेज रफ्तार कार ने बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर प्रखंड के बाईडीह गांव निवासी बागुन बोदरा व उदय हेंब्रम दोनों सवार होकर गांव लौट रहे थे। इस क्रम में विपरीत दिशा तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने बाईक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाईक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन- फानन में दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। यह भी पढ़ें- कामडारा-बेड़ो मार्ग पर भीषण हादसा,दो शिक्षकों की मौत जहां गंभीर रूप से घायल बागुन बोदरा को रेफर कर दिया गया। बागुन बोदरा का दायां पैर टूट गया है। जबकि उदय हेंब्रम को हल्की चोट लगी है। इधर घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.