घाटशिला, मार्च 4 -- पोटका प्रखंड क्षेत्र में होली के दिन एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के बानाकाटा जंगल में एक अज्ञात युवती की जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बानाकाटा जंगल के भीतर एक युवती का शव देखा, जिसे जलाया गया था। मृतका की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। अपराधियों ने पहचान छिपाने की नियत से शव को आग के हवाले किया या हत्या के बाद शव को यहाँ लाकर जलाया, पुलिस इन तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है, लेकिन शव को अभी तक उठाया नहीं गया है। पोटका थाना पुलिस घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक टीम के आने का इंतजार कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...