पोटका प्रखंड के छह लैम्पस से 21 रुपये प्रति किलो की दर पर बंटेगा धान बीज
घाटशिला, जून 24 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। खरीफ खेती की तैयारी को लेकर पोटका प्रखंड में धान बीज वितरण अभियान की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने आसनबनी लैम्पस, डोरकासाई में आयोजित समारोह में किसानों के बीच धान बीज वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि पोटका प्रखंड के आसनबनी, कोवाली, टांगराईन, पोटका, हरिणा एवं गंगाडीह लैम्पस के माध्यम से किसानों को धान बीज उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को मात्र 21 रुपये प्रति किलो की दर से धान बीज दिया जाएगा। पहली खेप में पूरे प्रखंड के लिए 100 क्विंटल धान बीज उपलब्ध कराया गया है, ताकि समय पर बुआई कार्य शुरू हो सके और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- कुरडेग लैम्पस से खाद का विरण शुरु वहीं, विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.