पोटका थाना प्रभारी से अवैध शराब व हड़िया बिक्री बंद करने की मांग
घाटशिला, जून 24 -- पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की सैंकड़ों महिलाओं ने मंगलवार को एकजुट होकर थाना में अवैध शराब बिक्री का विरोध किया। महिलाओं ने क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही अवैध महुआ शराब और हड़िया की बिक्री बंद करने की मांग लेकर थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का नेतृत्व ग्राम प्रधान गोपाल मुर्मू तथा पूर्व मुखिया तारणीसेन सरदार ने किया। इस अवसर पर राबंदे सोरेन, जयंती पात्र,देवला सोरेन,सोनमनी खाड़वाल, जयंती रजक, पार्वती पाल,जीमा पात्र,लूचना दल, संगीता पात्र,कुली मुर्मू, फुलमनी कुटिया सहित अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा यह भी पढ़ें- सरकारी शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.