घाटशिला, मार्च 6 -- पोटका,संवाददाता। पोटका थाना परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता थाना प्रभारी सन्नी टोपो ने किया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया, गांवों के ग्राम प्रधान सहित गणमान्य लोग शामिल हुए। सबों ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर अभिवादन किया। थाना प्रभारी ने कहा कि होली रंग और उत्साह का त्योहार है। इस मौके पर आपस में गिला शिकवा भूलकर सभी गले मिलते हैं। उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुखिया पानो सरदार, मुखिया अमृत माझी, मुखिया सुखलाल सरदार, मुखिया इरादेवी सिंह, मुखिया सावित्री हांसदा, मुखिया वीणा मुंडा, ग्राम प्रधान सुबल चंद्र भकत व प्रणय भकत, शंकर दास सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.