घाटशिला, दिसम्बर 16 -- पोटका। पोटका थाना में कार्यरत नवनियुक्त चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की नृशंस हत्या कर दी गई है। चौकीदार की हत्या थाना से महज एक किमी दूर बड़ासिगदी गांव के पास मुख्य सड़क पर कर आरोपी इसे दुर्घटना का रुप देने की कोशिश की है। घटना मंगलवार ढाई बजे की है। मिली जानकारी अनुसार पोटका थाना में किसी ने सूचना दिया कि घटनास्थल पर दुर्घटना हुई है। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू सहित पुलिस बल पहुंचे। घटनास्थल पर चौकीदार ज्योतिका का लहुलुहान शव औंधे मुंह गिरा पाया। शव की स्थिति से साफ प्रतीत होता है कि किसी ने धारदार हथियार से गला रेत कर चौकीदार की हत्या कर दी है। सूचना पाकर बीडीओ अरुण कुमार मुंडा,सीओ निकीता बाला भी मौके पर पहुंचे एवं घटना पर अफसोस जताया। इस नृशंस घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस ने अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.