घाटशिला, मार्च 23 -- पोटका। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय रसुनचोपा में आईसीटी योजना के तहत शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 16 से 23 मार्च तक एक्स्ट्रा मार्क्स एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना एवं विद्यार्थियों में तकनीकी और डिजिटल कौशल का विकास करना रहा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को कंप्यूटर संचालन, स्मार्ट क्लास के उपयोग, ऑनलाइन शैक्षणिक संसाधनों के प्रभावी प्रयोग तथा आईसीटी आधारित शिक्षण पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डोबो चाकिया, सुमिता मंडल एवं विष्णु नंदी ने शिक्षकों को ई-कंटेंट, डिजिटल टूल्स एवं तकनीक आधारित शिक्षण विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.