जमशेदपुर, जून 23 -- पोटका प्रखंड के बरामपुट में एक आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल ने निकाला है। इसके निर्माण पर 11 लाख 8 हजार रुपए की लागत आएगी। 8 जुलाई को 11 से दो बजे के बीच विशेष प्रमंडल के पुराना कोर्ट स्थित कार्यालय से निविदा प्रपत्र की बिक्री होगी जबकि उसी दिन 3 बजे कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में टेंडर खोला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...