जमशेदपुर, मार्च 12 -- जमशेदपुर। हरियाणा में हुए हादसे में पूर्वी सिंहभूम के पोटका क्षेत्र के चार मजदूरों की मौत पर जनता दलयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि रोज़गार की तलाश में बाहर गए श्रमिकों की इस तरह दर्दनाक मौत अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगत मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही संबंधित प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.