घाटशिला, अप्रैल 26 -- पोटका, संवाददाता। चार माह से राशन न मिलने से आक्रोशियत कोवाली पंचायत क्षेत्र के कार्डधारकों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे नाराज ग्रामीणों ने जविप्र दुकानदार ललिता खंडपातर के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए खाद्यान्न दिलाने की मांग की। कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि दुकानदार द्वारा उनका फिंगरप्रिंट तो लिया जाता है, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। लगातार चार महीनों से राशन नहीं मिलने से उनके समक्ष गंभीर खाद्य संकट और भूखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौके पर कार्डधारकों ने बीडीओ एवं एमओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र राशन वितरण सुनिश्चित करने और दोषी डीलर पर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों का आरोप, डीलर ने तीन माह से नहीं दिया राश...