घाटशिला, दिसम्बर 27 -- पोटका। झारखंड सरकार के समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) द्वारा जनजातीय क्षेत्रीय योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पोटका प्रखंड मुख्यालय में सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने जेएसएलपीएस से जुड़ी 33 महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, बीपीएम मंटू मुंडा, पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, चंद्रावती महतो, जेएसएलपीएस की ज्योत्सना साहू, भगवत देव, सपन सीट, सावन मुर्मू, निखिल महतो, कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.