घाटशिला, मई 21 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। पोटका प्रखंड की आसनबनी पंचायत अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी पर लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुल की कार्यप्रणाली एवं गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिलने के बाद बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की टीम कार्यस्थल पहुंची और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस संबंध में जेएलकेएम के जिला उपाध्यक्ष बिमल महतो ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुल निर्माण में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। गिट्टी, बालू और सीमेंट का मिश्रण मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही निर्माण कार्य का एस्टीमेट से कोई मेल नहीं दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निम्न स्तर के सरिया का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जेएलकेएम नेताओं ने कहा कि इस मामले को लेकर टीम जल्द ही जिला उपायुक्त से मुलाकात करेगी तथा झारखंड...