घाटशिला, मार्च 29 -- पोटका, संवाददाता । पोटका प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन भक्ति और आस्था के वातावरण में किया जा रहा है। इन आयोजनों में विधायक संजीव सरदार शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। टांगराइन पंचायत के केरकेटा ग्राम स्थित हरि मंदिर, सानग्राम पंचायत स्थित जगन्नाथ मंदिर में चल रहे हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम और शंकरदा पंचायत में श्री श्री सर्वजनिन अखण्ड हरिनाम संकीर्तन राघा गोविन्द संकीर्तन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार करते हैं। मौके पर गणेश भगत, ईश्वर भगत, चांदीचरण गोप, समीर कुमार गोप, बादल भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे...