घाटशिला, फरवरी 2 -- पोटका, संवाददाता। पोटका अंश-11 के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने सोमवार को सानग्राम पंचायत के बुरुडीह में सामुदायिक भवन निर्माण विकास योजना का शिलान्यास किया। पार्षद सूरज मंडल ने मौके पर कहा कि चुनाव में ग्रामीण से किये गए वायदों के अनुसार क्षेत्र में योजना का चयन जनहित में देखते हुए किया गया है। आगे भी जनता से किए गए वायदों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके पूर्व ग्रामीणों ने पार्षद का स्वागत माल्यार्पण कर किया। इस अवसार पर ग्राम प्रधान लखन चंद्र मंडल, चंडी चरण दास, नरेंद्र नाथ सरदार, निमाई दास, रमेश मदीना, निर्मल दास, बिप्लब मंडल, रमेश मोदक, बापुन मदीना, सुदीप मंडल, दयाल पुरान, घनश्याम दास, हेमंत मदीना, रंजीत पुरान, अमित मदीना, वरुण पुरान, रतन पुरान सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.