घाटशिला, फरवरी 16 -- पोटका, संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड के पुराने एसएफसी गोदाम के समीप खरियासाई स्थित पहाड़ी बाबा मंदिर में ग्रामीण नवयुवक समिति के द्वारा खिचड़ी एवं खीर भोग का वितरण सोमवार को किया गया। दो दिन महाशिवरात्रि होने के कारण शनिवार एवं रविवार को भी शिव भगवान का पूजा अर्चना हर्षोल्लास से की गयी। सोमवार को प्रातः पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी खीर भोग का वितरण किया गया। यहां पहाड़ी पर वर्ष 1982 से ही यहां प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण होते आ रहा है। यह परंपरा जारी है। प्रसाद वितरण कार्य को सफल बनाने में त्रिलोचन मुंडा, देवाशीष डे, लालटू मुंडा, पप्पू शर्मा, गौतम शर्मा, ब्रज किशोर मुंडा, पिंटू मुंडा, त्रिलोचन मुंडा, सारथी, अनीश आदि का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...