पोटका : माताजी आश्रम में पदावली कीर्तन आयोजित
घाटशिला, फरवरी 24 -- पोटका,संवाददाता। प्रखंड के माताजी आश्रम हाता में चल रहे चार दिवसीय रामकृष्ण जयंती तथा आश्रम के वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन पदावली कीर्तन एवं हरिनाम संकीर्तन का अधिवास किया गया। पदावली कीर्तन की प्रस्तुति जयगुरु कीर्तन संप्रदाय बिरभूम पश्चिम बंगाल के किशोरी शिल्पी कुमारी, चैताली साहा ने की। पदावली कीर्तन में यंत्र संगीत ओरगेन में दिलीप साहा, श्रीखोल में दीनबंधु बीरबंसी और शिउली साहा, करताल में कविता साहा और टुम्पा साहा ने सहयोग किया। पदावली कीर्तन सुनने के लिए काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मौके पर सुनील कुमार डे ने कहा कि पदावली कीर्तन राधा कृष्ण की मधुर लीला पर आधारित है। अंत में कृष्ण पद मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.