घाटशिला, जून 30 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार गहराता जा रहा है। चार दिनों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार देर रात हरिणा पंचायत के कांदर गांव की एक वर्षीय खुशबू सरदार ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले तीन दिनों से आईसीयू में भर्ती थी और बेहोशी की हालत में जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। दुखद बात यह है कि खुशबू की बड़ी बहन सुबोला सरदार की भी चार दिन पहले ब्रेन मलेरिया से मौत हो चुकी थी। अब परिवार की तीसरी बेटी करुणा सरदार भी मलेरिया से संक्रमित है और उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में चल रहा है। प्रखंड में इससे पहले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्रा लखी सरदार व...