घाटशिला, मार्च 22 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता खेलाराम बेसरा की पत्नी रिंती बेसरा की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार, खेलाराम बेसरा अपनी पत्नी मिंती बेसरा को बाइक पर बैठाकर कर कोवाली से अपने घर धुर्वा लुपुंग जा रहे थे। इस बीच कोवाली में टाटा एस पैसेंजर वाहन ने खेलाराम की बाइक को ठोकर मार दी। घटना में बाइक के अनियंत्रित होने से पीछे बैठी रिंती बेसरा बाइक से गिर गई। दुर्भाग्यवश पैसेंजर वाहन उनके ऊपर चढ़ गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें इलाज को सदर अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने रिंती को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.