पोटका : बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ ग्रामीणों ने शुरू किया आंदोलन
घाटशिला, अप्रैल 5 -- पोटका । पोटका प्रखंड के रसूनचोपा अंचल क्षेत्र में बालू की किल्लत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन ओडिशा राज्य से तिरिंग गेट के रास्ते झारखंड में ट्रक एवं हाईवा के माध्यम से बालू लाया जा रहा है, जो एनएच-220 से होते हुए रसूनचोपा और हाता मार्ग से जमशेदपुर और पोटका की ओर ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां एक ओर बाहरी बालू का बड़े पैमाने पर परिवहन हो रहा है, वहीं पोटका,रसूनचोपा, हल्दीपोखर ,कोवाली,कालिकापुर अंचल के तीन-चार पंचायतों में सरकारी योजनाओं और निजी निर्माण कार्यों के लिए बालू उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे घर निर्माण, शौचालय निर्माण सहित अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।बालू संकट से परेशान ग्रामीण अब गोलबंद होकर आंदोलन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.