घाटशिला, मार्च 15 -- पोटका, संवाददाता। पोटका थाना क्षेत्र के हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर मोहलडीह में बाइक सवार की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गयी। घटना शनिवार दोपहर की है। मृतक का नाम रसराज बेहरा (78) है। वह राजनगर के गोपीनाथपुर का निवासी है। जानकारी के अनुसार, बेहरा रायरंगपुर से बस से घर लौट रहे थे। बस से वे घटनास्थल पर उतरे और सड़क पार कर हाता की ओर जाने वाले थे, इसी दौरान तेज गति से आकर बाइक सवार ने उन्हें धक्का मारा और फरार हो गया। हादसे में वृद्ध पर औंधे मुंह गिरा। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सन्नी टोपो मौके पर पहुंचे एवं घायल को सीएचसी पोटका भेजा। सीएचसी में चिकित्सक ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.