घाटशिला, फरवरी 2 -- पोटका। पोटका अंश 11 के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने रविवार को तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास पूजा-अर्चना के उपरांत नारियल फोड़कर किया। शिलान्यास किये गए योजनाओं में 15वां वित्त आयोग से हल्दीपोखर बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत के कोचा कुली में पीसीसी पथ निर्माण एवं हेंसडा पंचायत के जुड़ी पहाड़ी में पीसीसी पथ निर्माण कार्य शामिल हैं। तीनों योजनाओं की कुल लागत लगभग 12 लाख रुपये है। मौके पर राजू गुप्ता, दिनेश कर, पोलटू मंडल, जितेन्द्र गुप्ता, मलय मंडल, नीलेश खंडेलवाल, रमेश मोदक, सूरज मोदक, अमरनाथ गुप्ता, मोना राय, सूरज साहू, अभिमन्यु खंडायत आदि उपस्थित थे। फोटो कैप्शन 1 पोटका 4 हल्दीपोखर में शौचालय निर्माण का शिलान्यास करते सूरज मंडल सहित अन्य।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.