घाटशिला, दिसम्बर 15 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन में गृह प्रवेश के पूर्व सोमवार को पूजा-अर्चना की गयी। इसका उद्घाटन बाद में जनप्रतिनिधियों के हाथों से किया जाएगा। उद्घाटन बाद 30 बेड की चिकित्सा सुविधा शुरू होगी। क्षेत्र के पंडित दिलीप पंडा ने सीएचसी भवन में सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुड़ ने कहा कि खरमास को देखते हुए फिलहाल नए भवन की केवल पूजा-अर्चना की गयी है। पुराने भवन से धीरे-धीरे सामानों को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद सांसद, विधायक, मुखिया सहित जनप्रतिनिधियों से समय निर्धारित कर भवन का विधिवत उद्घाटन कराया जाएगा। जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधि, गणमान्य लोग तथा आसपास के ग्रामीणों को आमंत्रित किया जाएगा। डॉ महाकुड़ ने बताया कि भवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.