घाटशिला, मार्च 14 -- पोटका। पोटका कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला सचिव जयराम हांसदा व प्रखंड अध्यक्ष सौरव चटर्जी के नेतृत्व में जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अली एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोपो से मिला। इस दौरान पोटका किसानों के लिए धान अधिप्राप्ति में विसंगतियों के कारण विलंब होने से धान बिक्री नहीं कर पाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि बहुत सारे किसान अपना धान बेच नहीं पाये हैं, इसके समाधान को पदाधिकारी के समक्ष धान अधिप्राप्ति के लिए समय सीमा बढ़ाने की मांग रखी। नेताओं ने कहा कि पदाधिकारी से किसानों को धान बिक्री को 20 दिन बढ़ाने का आग्रह किया गया। इस मुद्दे पर कृषि मंत्री से भी धान अधिप्राप्ति हेतु 20 दिनों का समय बढ़ाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ते रहेगी। इस अवसर पर वर...