घाटशिला, मार्च 8 -- पोटका। प्रखंड में धान अधिप्राप्ति केंद्र (लैंम्स) नहीं खुलने के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा ने की। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ माह से पोटका लैंम्स बंद है। इस कारण किसान बंधु अपना उपज बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला गया है। केंद्र में धान बिक्री के एवज में लगभग 2400 रुपए क्विंटल मूल्य दी जाती है, लेकिन केंद्र बंद होने से किसान बंधु अपना धान बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। फलस्वरूप किसान अपने धान कम मूल्य पर बाजार में बिक्री करने को मजबूर हो रहे हैं। हांसदा ने आरोप लगाया कि लैंम्स के अध्यक्ष मनमानी कर रहे हैं। अपने चहेते का धान बाहर ही ऑनलाइन खरीद कर मिल भेज रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि त...