घाटशिला, मार्च 11 -- पोटका, संवाददाता। होली के दिन पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर और हाड़पाघुटू के बीच वृद्धा सुवाषिनी नायक की हत्या डायन होने के संदेह में की गयी थी। इस हत्याकांड का खुलासा छह दिन में थाना प्रभारी सन्नी टोपो ने की। इस घटना में पुलिस ने बोहड़ागुटु के युवक राजू पुरान(25) को हत्या में उपयोग किये गये हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि राजू ने बीते 4 मार्च को डायन के संदेह में सुभाषिनी की हत्या की, उसने यह बातें पुलिस के समक्ष स्वीकार की हैं। जानकारी के अनुसार, हत्या का खुलासा करने को वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में टीम का गठन कर अनुसंधान शुरू हुआ। पूरी जानकारी इकट्ठा कर पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी राजू को हिरासत में लेकर प्रयुक्त की कटारी, हत्या के समय पहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.