घाटशिला, मार्च 26 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत के  तिरिलघुटू में ग्रामीणों के साथ झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने गांव की कई समस्याओं  पर ध्यान आकृष्ट कराया। इनमें मुख्य पथ से जोड़ने वाली सड़क पांडवाकोचा प्राथमिक विधालय से तिरिलघूटू, आहारगुट्टू होते हुए सालगाघुटू तक पक्की सड़क निर्माण, जल मीनार की मरम्मत, बड़ा तालाब का निर्माण, घाघरा कोचा सबर टोला का विद्युतीकरण, सभी टोला के विद्युत उपभोक्ताओं को कंज्यूमर बनाना शामिल है। बैठक में प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी को विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भुवनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष हितेश भकत,  उपाध्यक्ष चक्रधर महतो, संगठन सचिव वीरेन पात्रो, संगठन सचिव रमेश सोरेन, विनोद सर...