घाटशिला, दिसम्बर 25 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के तीन पंचायतों क्रमशः जुड़ी, चांदपुर व सानग्राम में मंगलवार को सुशासन सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासन गांव की ओर के तहत सभी सरकारी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया। इनमें राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, जन्म, मृत्यु, श्रम, बाल विकास परियोजना, पशुपालन, चिकित्सा, शिक्षा अंचल, पंचायती राज विभाग, पेयजल, मनरेगा, आपूर्ति सहित अन्य विभाग शामिल थे। प्रखंड के लिए जिला से बतौर प्रभारी पदाधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता सच्चिदानंद महतो व बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त समस्या व शिकायतों का निवारण शीघ्र किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.