घाटशिला, मार्च 8 -- पोटका। सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन (युवा) एवं जीएफएफ के सहयोग से प्रीवेंटिंग एंड रेस्पॉन्डिंग टू चाइल्ड मैरिज एंड अर्ली यूनियन प्रोजेक्ट के तहत शनिवार को महिला कल्याण समिति सुंदरनगर में पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों की किशोरियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को डिजिटल लिटरेसी और साइबर क्राइम से बचाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन विकास श्रीवास्तव ने किशोरियों को डिजिटल दुनिया के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से दिन भर दी गई जानकारी का परीक्षण भी किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया और डिजिटल सुरक्षा से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.