घाटशिला, मार्च 10 -- पोटका,संवाददाता। पोटका प्रखंड अंतर्गत मंडल पाड़ा में हेमसा पुखुर के समीप मुख्यमंत्री उजाला योजना के तहत गांव में एलटी बिजली तार, क्षतिग्रस्त खंभा बदलना, ट्रांसफार्मर लगाने आदि कार्य का झामुमो के प्रखंड प्रतिनिधि मंडल सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, हितेश भकत, रमेश सोरेन, वीरेन पात्रों ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। मौके पर सुधीर सोरेन ने कहा कि प्रखंड के अंतर्गत 34 पंचायत के विभिन्न गांवों में यह काम चलेगा। इस अवसर पर झामूमों पोटका पंचायत कमेटी के अध्यक्ष दीपू मंडल, हराधन मुंडा, समीर सरदार, सलखन हेंब्रम, संतोष कुमार, सोनू महतो अभियंता, कंचन मादीना आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.