पोटका : अटूट वैवाहिक जीवन की कामना को सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा
घाटशिला, मई 17 -- पोटका। प्रखंड के हल्दीपोखर,कालिकापुर, पोटका,कोवाली सहित विभिन्न गांवों में सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत का आयोजन शनिवार को किया गया। प्रेमनगर हाता में महिलाओं द्वारा वट सावित्री पूजा बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला उपवास रखी तथा बरगद के पेड़ के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए बरगद वृक्ष की परिक्रमा की और अखंड सौभाग्य की कामना किया। इस दौरान भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : सुहागिनों ने पति की मांगी लंबी उम्र इस अवसर पर संध्या मिश्रा, अन्नू झा, पुनिता झा, मुन्नी कुमारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.