पोचरा में सहिया चुनाव संपन्न, गायत्री कुमारी चुनी गई सहिया
रामगढ़, जून 22 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत पोचरा में सहिया चयन को लेकर आयोजित चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। वार्ड संख्या-7 स्थित संत फ्रांसिस स्कूल, बंजारी परिसर में आयोजित चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सहिया पद के लिए कुल चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थीं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी वार्डों में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में महिलाओं की आमसभा आयोजित की गई। मतदान के बाद मतगणना की गई, जिसमें गायत्री कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 50 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। इस तरह गायत्री कुमारी सहिया चुनी गई। विजयी घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं जनकल्याण कार्यों में सक्रिय भूमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.