पोगलोया में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का हुआ ट्रायल
सिमडेगा, अगस्त 21 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत पोगलोया में स्थापित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के संचालन की दिशा में शुक्रवार को पहल शुरू की गई। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति और महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को इकाई के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद समूह ने इकाई का ट्रायल शुरू कर दिया। बताया गया कि ट्रायल के तहत पंचायतों में घर-घर जाकर प्लास्टिक कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण और संग्रहण किया जाएगा। एकत्र कचरे को प्रबंधन केंद्र तक पहुंचाकर उसका उचित प्रसंस्करण और निपटान किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे के बेहतर प्रबंधन के साथ स्वच्छ वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों से प्लास्टिक कचरे को अन्य कचरे से अलग रखने और उसे खुले में नहीं जलाने की अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.