पोखर मोहल्ला में हवाई फायरिंग से दहशत
बेगुसराय, जून 9 -- बरौनी। फुलवड़िया थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों के द्वारा मंगलवार को हवाई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 19 पोखर मोहल्ला सामुदायिक भवन के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे मोटरसाइकिल सवार मनचले ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फुलवड़िया थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना से कुमार गौतम, उपेन्द्र कुमार सिंह, संजीव कुमार व शोभा कुमारी आदि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। यह भी पढ़ें- पूर्व सभासद के घर पर फायरिंग से दहशत घटनास्थल से एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.