समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- अमर कुमार विद्यापतिनगर। थाना के हरपूरबोचहा पंचायत के खनुआ गांव के निकट शुक्रवार को पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खनुआ गांव निवासी वार्ड 11 के अशोक सहनी के पुत्र रविन्द्र कुमार सहनी 25 वर्ष के रूप में की गई है। बताया गया है की मृतक सवेरे चौर के तरफ़ गेंहू काटने गया था जिसे गेंहू काटने के दौरान प्यास लगने पर निकट के पोखर में दो अन्य लोगो के साथ पानी पीने के लिए गया था। इसी दौरान पोखर में पैर फिसल जाने और गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगा। हल्ला पर जबतक लोग जुटे और पानी से निकालकर उपचार के लिए सीएससी लाया जिसे देखकर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही घटना को लेकर दूसरे तरह की भी चर्चा की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस के अवर निरीक्षक राके...