पोखर में नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की हुई मौत
दरभंगा, मई 20 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। नदी थाना क्षेत्र के गोबराही गांव में मंगलवार को पोखर में नहाने के दौरान डूबने से गांव के ही एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के रविन्द्र कुमार राय का पुत्र रियांश (9 साल) साथियों के साथ पोखर में नहाने गया था। इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों की आवाज पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने बच्चे को पानी से निकला। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.