पोखर में नहाने उतरे मासूम की डूबने से मौत
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- साहेबगंज। नगर परिषद के आशापट्टी वार्ड दो में बुधवार को पोखर में नहाने उतरे मासूम की डूबने से मौत हो गई। मृतक राजमिस्त्री सिकंदर महतो का आठ वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार था। परिजन हर्ष को सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अपर थानेदार अशोक कुमार राम सीएचसी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने बताया कि हर्ष अन्य बच्चों के साथ बगीचा में लीची लेने गया था। वापस लौटने के दौरान बच्चों के साथ पोखर में नहाने उतर गए। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। अन्य बच्चों ने घर पहुंचकर जानकारी दी। यह भी पढ़ें- पोखर में नहाने उतरे मासूम की डूबने से मौत स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से निकाला गया। हर्ष तीन भाइयों में बड़ा था। यह भी पढ़ें- साहेबगंज : पोखर में नहाने के दौरान डूबने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.