जमुई, अप्रैल 13 -- जमुई । नगर संवाददाता सदर प्रखंड के लुखड़ी गांव में सामुदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि गांव में स्थित धोवियाही पोखर, जो दोनों समुदायों द्वारा वर्षों से सिंचाई और अन्य कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाता रहा है, वहां कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक गतिविधियां कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। आवेदन के अनुसार, 7 मार्च 2026 को पोखर के पास सड़क किनारे ध्वजा गाड़ा गया था। पूछने पर बताया गया कि यज्ञ का आयोजन होना है। हालांकि, पूर्व में भी ऐसे प्रयास किए जा चुके हैं, जिससे समुदाय के लोगों को आशंका हुई। छठ पर्व के दौरान मकतब के सामने बजरंगबली की मूर्ति स्थापित करने की घटना का भी जिक्त्र किया गया, जिसे प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.