पोखर में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बांका, मई 14 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड के राता पंचायत अंतर्गत खजाना गांव में गुरूवार दोपहर पोखर में डूबने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी दीपक मंडल के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- गंगा नदी में डूबा किशोर, सदमे में नानी की थमी सांसघटना का विवरण बताया जाता है कि आयुष गांव के कुछ बच्चों के साथ पोखर में नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाते हुए इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद उसे पोखर से बाहर निकाला। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.