मुंगेर, मार्च 16 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरहा पंचायत अंतर्गत भंवरा गांव में रविवार दोपहर पोखर में डूबने से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बन गया और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार भंवरा गांव के वार्ड नंबर 1 निवासी मनोज कुमार राय की पुत्री पूजा कुमारी गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए मिट्टी लेकर पोखर किनारे से घर जा रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई। साथ में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पोखर किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं बच्ची की मां ललिता देवी सहित परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.