मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र की गुलाबपट्टी पंचायत के तेलिया छपरा पोखर में शुक्रवार को डूबने से 65 वर्षीया शोभा देवी की मौत हो गई। वह धारोपाली निवासी महेंद्र भगत की पत्नी थीं। पंसस पति अनुज कुशवाहा ने बताया कि महिला साहेबगंज बाजार जा रही थीं। इस दौरान वह पोखर के समीप गई थीं, जहां पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चली गईं। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी प्रयास के बाद शव को पोखर से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे दारोगा अशोक राम और दारोगा रॉकी कुमार ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। शोभा देवी को एक पुत्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.