पोखर में डूबने से बच्चे की गयी जान
बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- नूरसराय थाना क्षेत्र के बडारा गांव में हुआ हादसा नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बडारा गांव के ठाकुरबाड़ी पोखर में डूबने से बच्चे की जान चली गयी। मृतक गांव के ही नीतीश कुमार 10 वर्षीया पुत्र सत्यम कुमार था। परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर से ही वह गायब था। ग्रामीणों की मदद से उसे तलाश करने की कोशिश कर रहे थे। शाम को करीब आठ बजे ग्रामीणों ने पोखर में छहला रहे शव को देखकर शोर मचाया। शव को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पुलिस भी गांव पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। कुछ लोगों का कहना था कि स्नान करने के दौरान बच्चा पोखर में डूब गया। वहीं, कुछ लोग शौच के बाद हाथ-मुंह धोने के दौरान डूबने की चर्चा कर रहे थे। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.