सहरसा, अगस्त 14 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बुधवार की दोपहर शहर के तिरंगा चौक के पास स्थित पोखर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबकर दो मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिवार और स्थानीय लोगों में मातम पसर गया। गुस्साए लोगों ने इस्लामिया चौक पर सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि यह पोखर छठ पर्व के दौरान अस्थायी घाट के रूप में इस्तेमाल होता है, लेकिन पर्व समाप्त होने के बाद इसे बंद कर सुरक्षित नहीं किया गया। आक्रोशित भीड़ ने टायर जलाकर आगजनी की और आवागमन ठप कर दिया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के प्रयास से भीड़ को समझाया गया। पुलिस और प्रशासन ने मृतक परिजनों को मुआवजा और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। शवों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.