छपरा, अप्रैल 29 -- नहाने के दौरान हादसा, एक को बचाने में दूसरा भी डूबा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पेज 1 एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के फुचटी कला गांव में बुधवार की शाम स्नान करते वक्त दो मासूम चचेरे भाइयों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान रमेश राय के 9 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार और रविन्द्र यादव के 8 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गांव के अन्य तीन साथियों के साथ बुधवार को दिन के करीब तीन बजे पोखर में स्नान करने गए थे। इस दौरान खेल-खेल में एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बताया जाता है कि उसे बचाने के प्रयास में दूसरा बच्चा भी गहराई में उतर गया और वह भी डूबने लगा। देखते ही देखते दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.