अररिया, फरवरी 2 -- रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड के बौसीं थाना क्षेत्र अंतर्गत फरकिया पंचायत के वार्ड 11 स्थित राय टोला में रविवार दोपहर घर के समीप बने पोखर में डूबने से दो मासूम की मौत हो गयी। मृतकों में फरकिया निवासी दीनबंधु दिवाकर का चार वर्षीय बेटा कार्तिक कुमार और प्रभु राय का तीन वर्षीय बेटा अमरेश कुमार था। घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ दरवाजे पर बने पोखर के समीप क्रिकेट खेल रहे थे। खेलने के दौरान ही गेंद पोखर में चला गया। इस दौरान गेंद को पोखर से निकालने के दौरान एक के एक दोनो बच्चे पोखर में गिर गए। पोखर में पानी ज्यादा होने के कारण दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। अन्य बच्चों के हल्ला करने पर परिजन व गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.