पोखर में डूबने से किशोर की मौत बचाने के बजाय भागे सभी दोस्त
दरभंगा, अप्रैल 11 -- संजय लाला दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर मोहल्ले के चनहरिया गाछी स्थित खोरा पोखर में चार दोस्तों के साथ नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। उसे डूबते देख सभी दोस्त वहां से उसे डूबता छोड़ फरार हो गए। काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार की सुबह पोखरे से उसका शव निकाला जा सका।मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रत्नोपट्टी निवासी राजेश शर्मा के पुत्र सचिन कुमार शर्मा (14) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। शव के पोस्टमार्टम के दौरान काफी संख्या में मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोग परिसर में मौजूद थे। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सचिन के चाचा मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उसके पिता बढ़ई का काम करते हैं। मां कपड़े की दुकान में नौकरी करती हैं।उन्होंने बताया कि गुरुवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.