साहिबगंज, अप्रैल 19 -- तीनपहाड़। थाना क्षेत्र के रामचौकी में माणिक मंडल(45) नामक व्यक्ति की पोखर में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार माणिक मंडल शनिवार की दोपहर करी एक बजे घर के पास स्थित पोखर में नहाने के लिए गया था । काफी देर हो जाने के बाद भी जब वापस नहीं आया तो परिजनों व ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के क्रम में पोखर के घाट में उनका कपड़ा, चप्पल व साबुन रखा हुआ मिला। इससे माणिक मंडल के पोखर में डूबने की आशंका जताते हुए लोगों ने जाल फेंक कर व अन्य तरीके से पानी में उनकी खोजबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- नदी में डूबे युवक का शव 36 घंटे बाद उतराता मिला करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद माणिक मंडल का शव पोखर से बरामद हुआ। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता था । अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.