पोखर में जहर डालने से 29 बतखों की मौत, लिया सैंपल
बगहा, जून 20 -- योगापट्टी,एक संवाददाता। नवलपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 स्थित नवलपुर गांव में डबरा पोखरा में कथित रूप से जहर डालने से 29 बतखों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य बतखों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बतख पालक मुकेश मांझी ने गांव के ही दो लोगों पर जहर डालकर बतखों को मारने का आरोप लगा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में मुकेश मांझी ने बताया है कि शनिवार की सुबह करीब 5.30 बजे बतखें घर के समीप स्थित डबरा पोखरा में गई थीं। पानी पीने के कुछ ही देर बाद बतखें तड़पने लगीं और देखते ही देखते 29 बतखों की मौत हो गई। वहीं 8 से 10 बतखों की स्थिति गंभीर हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब वह पोखरा पहुंचे तो जीवित बची बतखों को तत्काल वहां से हटाया गया। गांव के नगीना महतो एवं अवध किशोर उपाध्याय पर पूर्व विवाद के कारण पोखरा में जहरीला पद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.