मुजफ्फरपुर, मई 10 -- कुढ़नी। रजला पंचायत में रविवार को मुखिया नूतन कुमारी ने शिव मंदिर पोखर पर सैकड़ों फल और फूल के पौधे लगाए। मुखिया ने बताया कि पंचायत के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना पुण्य का काम है। उन्होंने लोगों से अपने जन्मदिन या अन्य कोई शुभ कार्य पर एक पौधा लगाने का आह्वान किया। मौके पर पर्यावरण सेवी कृष्णा मुरारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...