अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पानखानी में शुक्रवार को पोखर में उतराता बुजुर्ग अधिवक्ता का शव मिला। वह गुरुवार की शाम से लापता थे। नशे के आदी थे। गांव में अकेले रहते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव पानखानी निवासी राकेश (60) पुत्र राजपाल सिंह अधिवक्ता थे। वह गांव में अकेले थे। बेटा व परिवार गाजियाबाद में रहता है। पुलिस के अनुसार वह नशे के आदी थे। गुरुवार की शाम घर से टहनले निकले थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने पोखर में शव तैरता देखा तो शोर मचा दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहंुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त राकेश के रूप में कर ली। तलाशी में राजेश की जेब में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.