खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर वार्ड संख्या 38 में स्थित धोबिया गड्ढा नामक पोखर और वार्ड 38 व 37 को जोड़ने वाली सड़क पर से अवैध अतिक्रमण हटाने की मंाग स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने डीएम से आवेदन देकर की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि धोबिया गड्ढा एक बड़ा और महत्वपूर्ण जलस्रोत रहा है। जिसका उपयोग वर्षों से स्थानीय लोग करते रहे हैं। पर, धीरे-धीरे कुछ बिचौलियों द्वारा पोखर को भरकर उस पर कब्जा कर लिया गया है। इसके साथ ही स्वर्गीय ब्रह्मदेव चौधरी के घर तक जाने वाली सड़क जो वार्ड संख्या 38 और 37 को जोड़ती है उस पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सोमवर को जनता दरबार में आवेदन देकर जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और स्थल निरीक्षण कराने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.